पाक रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेना हमारा एक जवान मारेगी तो हम तीन मारेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना के जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने से पाकिस्तान तिलमिला गया है। भारत के खिलाफ पाकिस्तानी रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारतीय सेना के खिलाफ जहर उगला है।
ख्वाजा आसिफ ने धमकी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान हर कार्रवाई का जवाब देगा। पाकिस्तान अपने एक जवान की जान जाने पर भारत के तीन सैनिकों को मारेगा। आसिफ ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत को पाकिस्तान से लड़ाई मोल लेनी भारत को भारी पड़ेगी। इतना ही नहीं सीमा पर अशांति का जिक्र करते हुए आसिफ ने भारत की केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में होने वाले चुनाव में फायदा लेने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
आसिफ ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में हो रही आतंकवादी गतिविधियों के पीछे भारत है और पाकिस्तान के पास उसके पुख्ता सबूत भी हैं। आसिफ ने कहा कि हम लोगों ने यूएन और बाकी कई देशों को डोजियर भेज दिए हैं जिनमें साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान में हो रही आतंकवादी गतिविधियों के पीछे भारत का हाथ है।
पाक-चीन इकनोमिक कॉरिडोर से घबराता है भारत
आसिफ ने आगे कहा कि भारत नहीं चाहता कि पाक-चीन इकनोमिक कॉरिडोर बने क्योंकि भारत डरता है कि वह पाकिस्तान के लिए गेम चेंजर की तरह होगा। आसिफ ने आगे कहा कि भले ही पाकिस्तान की वित्त स्थिति भारत से कमजोर हो लेकिन सीपीईसी के पूरा होने के बाद वह बेहतर हो जाएगी।
गौरतलब है कि कश्मीर के उरी में हुए हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में खटास है। आतंकियों से बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
उसमें पीओके में छिपकर ट्रेनिंग ले रहे आतंकियों को काफी नुकसान पहुंचा था। इससे पाकिस्तान चिढ़ गया था हालांकि, उसने कभी नहीं माना कि भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। तब से जम्मू-कश्मीर सीमा पर तनाव है।