{"_id":"59027f4b4f1c1b9226c0c2ef","slug":"was-offered-10-bn-by-pm-sharif-to-stay-mum-on-panamagate-imran","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ पर इमरान का बड़ा आरोप, पनामागेट पर चुप रहने के लिए दिया 10 अरब का ऑफर","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
नवाज शरीफ पर इमरान का बड़ा आरोप, पनामागेट पर चुप रहने के लिए दिया 10 अरब का ऑफर
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पानामागेट स्कैंडल पर चुप रहने के लिए शरीफ ने उन्हें 10 अरब रुपये का ऑफर दिया था। हालांकि सरकार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। हालांकि इमरान ने यह भी साफ किया कि शारीफ ने यह प्रस्ताव सीधे तौर पर नहीं दिया था बल्कि यह ऑफर उनके तरफ से आया था।
विज्ञापन
खान ने कहा कि नवाज शरीफ की तरफ से पनामा लीक मसले पर चुप रहने के लिए 10 अरब रुपये का ऑफर उन्हें पंजाब के मुख्य मंत्री शाहबाज शरीफ के दोस्त की तरफ से आया था। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान ने कहा कि वह व्यक्ति दो हफ्ते पहले मुझसे मिला और उन्हें सूचित किया कि उन्हें एक काम दिया गया है।
विज्ञापन
उसने कहा कि शरीफ परिवार आपसे अच्छे रिश्ते चाहता है और मुझे 10 अरब रुपये की पेशकश की। उसने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और अगर आपको और चाहिए तो और मिल जाएगा। बहरहाल, मुख्यमंत्री शाहबाज ने इमरान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया कि इमरान सरसर झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले राज्य की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब भी इमरान के दावे को खारिज कर चुकी है। मरियम का कहना है कि इमरान एक नाटकबाज है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।