फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   us pakistan taliban

पाकिस्तान में अमेरिका पर भारी गुस्सा

Sun, 03 Nov 2013 12:20 PM IST
Updated Sun, 03 Nov 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
us pakistan taliban

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने सुरक्षा मंत्रिमंडल की एक आपात बैठक कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसमें शुक्रवार को हुए ड्रोन हमले में तहरीक-ए-तालिबान के प्रमुख हकीमुल्ला महसूद की मौत के उपजी स्थिति से निपटने पर गौर गिया जाएगा।

पाकिस्तान ने अमेरिका पर अपनी संप्रभुता का उल्लंघन करने और जानबूझकर तालिबान के साथ होने वाली बातचीत में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि तालिबान के साथ बातचीत पाकिस्तान का अंदरूनी मामला है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के बयान में इस बात पर जोर दिया गया है कि चरमपंथी हिंसा को खत्म करना पाकिस्तान और अमेरिका दोनों के ही रणनीतिक हित में है।

बयान के मुताबिक अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि महसूद शुक्रवार को मारे गए गए हैं या नहीं।

उधर पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत को तलब कर शुक्रवार को हुए ड्रोन हमले पर विरोध जताया गया जिसमें महसूद के मारे जाने की बात कही जा रही है।

'शांति कोशिशों पर हमला'

इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने कहा कि इस हमले में तालिबान नेता की मौत 'सिर्फ एक आदमी की मौत नहीं है, बल्कि ये सभी शांति प्रयासों की भी मौत है।'

ये हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन बाद ही पाकिस्तानी शिष्टमंडल महसूद से मिलने उत्तरी वजीरिस्तान जाने वाला था।

निसार ने अमेरिका पर तालिबान के साथ शांति प्रयासों को धक्का पहुंचाने का आरोप लगाया और कहा कि अमेरिका के साथ हर तरह के सहयोग पर नए सिरे से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं सूचना मंत्री परवेज रशीद ने कहा, “अमेरिका ने ड्रोन के जरिए शांति वार्ता पर हमला करने की कोशिश की है लेकिन हम इस नाकाम नहीं होने देंगे।”

दूसरी तरफ अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, “तहरीके तालिबान के साथ बातचीत करना या ना करना पाकिस्तान का अंदरूनी मामला है, और आप इस बारे में ज्यादा जानकारी पाकिस्तान की सरकार से ही लें।”
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा, “पाकिस्तान के साथ संबंधों के सभी पहलुओं और चरमपंथी हिंसा को खत्म करने के साझा रणनीतिक हितों को लेकर हमारी बातचीत जारी है ताकि क्षेत्र को अधिक समृद्ध, स्थिर और शांतिपूर्ण बनाया जा सके।”

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री देश में जारी चरमपंथी हिंसा को रोकने की कोशिश तालिबान से बातचीत करना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed