फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   US has moved ahead of India in its enmity with Pak:Hafiz Saeed

सईद ने कहा, पाकिस्तान से अपनी दुश्मनी में भारत से ‘आगे निकल’ गया अमेरिका

Mon, 13 Jun 2016 01:48 AM IST
एजेंसी/ लाहौर
एजेंसी/ लाहौर Updated Mon, 13 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
US has moved ahead of India in its enmity with Pak:Hafiz Saeed
जमात उद दावा प्रमुख ने कहा, पाकिस्तान से अपनी दुश्मनी में भारत से ‘आगे निकल’ गया अमेरिका - फोटो : Reuters

जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने कहा है कि पाकिस्तान से अपनी दुश्मनी में अमेरिका भारत से ‘आगे निकल’ गया है और उसके परमाणु कार्यक्रम को नुकसान पहुंचाना चाहता है। सईद ने चाउबुर्जी में जमात उद दावा मुख्यालय में जमात उद दावा के सहायक संगठन फलाहे इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ अपनी दुश्मनी में अमेरिका भारत से ‘आगे निकल’ गया है। उसने यह जांचने को बलूचिस्तान में तालिबान प्रमुख मुल्ला अख्तर मंसूर को मारने के लिए ड्रोन हमला किया कि पाकिस्तान कोई प्रतिक्रिया करता है या नहीं।

विज्ञापन


हाफिज ने कहा कि वास्तव में अमेरिका का निशाना पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम है और वह (अमेरिका) इस्राइल और भारत की मदद से उसे नुकसान पहुंचाना चाहता है। सईद की टिप्पणी पाकिस्तान द्वारा देश की यात्रा पर आए अमेरिका के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के समक्ष बलूचिस्तान में 21 मई के ड्रोन हमले को लेकर विरोध दर्ज कराने के एक दिन बाद आई है जिसमें मंसूर मारा गया था।
विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए वरिष्ठ निदेशक पीटर लैवाय और अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड ओल्सन शामिल थे। वर्ष 2008 के मुंबई हमले में भूमिका के लिए सईद के सिर पर एक करोड़ डॉलर का इनाम है। लश्कर-ए-ताइबा संस्थापक सईद ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाने के लिए भारत अपने हवाईअड्डों पर मिसाइल प्रणाली लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed