फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   US denies visa to Pakistan Deputy Chairman of Parliament

अमेरिका ने पाक संसद के डिप्टी चेयरमैन को वीजा देने से किया इनकार

Sun, 12 Feb 2017 08:44 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Sun, 12 Feb 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
US denies visa to Pakistan Deputy Chairman of Parliament
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका ने पाकिस्तानी संसद के डिप्टी चेयरमैन मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी को वीजा देने से इनकार कर दिया है। जमात उलेमा इस्लाम के महासचिव हैदरी को अगले हफ्ते 13 और 14 फरवरी को आयोजित होने वाली संयुक्त राष्ट्र की तरफ से प्रायोजित इंटरनेशनल पार्लियामेंट यूनियन (आईपीयू) की बैठक के लिए न्यूयॉर्क जाना था। सूत्रों का कहना है कि हैदरी को वीजा देने से इनकार करने के कारण तकनीकी है। 

विज्ञापन


सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सलाउद्दीन तिरमिजी को दो दिन पहले ही वीजा जारी कर दिया गया। तिरमिजि को हैदेरी के साथ ही इस बैठक के लिए जाना था। बहरहाल, हैदरी को वीजा नहीं दिए जाने के कारण पाकिस्तानी संसद के चेयरमैन रजा रब्बानी ने इस समारोह का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। उन्होंने दोनों सांसदों को अपना दौरा रद्द करने का निर्देश दिया है। चेयरमैन ने नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि कोई संसदीय प्रतिनिधिमंडल तब तक अमेरिका नहीं जाएगा, जब तक वाशिंगटन या पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास हैदेरी को वीजा न दिए जाने का कारण नहीं बता देते।
विज्ञापन


सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रतिबंध के आदेश को अमेरिकी अदालत द्वारा खारिज किए जाने के कुछ दिनों बाद अमेरिका ने यह कदम उठाया है। हालांकि अमेरिका ने इस प्रतिबंध में पाकिस्तान को अब तक शामिल नहीं किया है लेकिन यह जरूर कहा कि वह कई और मुस्लिम बहुल देशों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed