फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Uri attack ‘plan devised by India itself’: Pakistan Defence Minister

उड़ी हमला भारत की अपनी सुनियोजित साजिश: पाक

Wed, 28 Sep 2016 03:16 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Wed, 28 Sep 2016 03:16 AM IST
विज्ञापन
Uri attack ‘plan devised by India itself’: Pakistan Defence Minister
- फोटो : reuters

भारत के खिलाफ विषवमन की एक नई कवायद के तहत पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि उड़ी में भारतीय सेना पर किया गया हमला भारत की अपनी ही सुनियोजित साजिश है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उड़ी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का कोई सबूत नहीं मिला है और इससे साबित होता है कि भारत ने खुद ही सुनियोजित तरीके से यह हमला कराया है।

विज्ञापन


भारत नेउड़ी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के पुख्ता सबूत होने का दावा किया है और पाकिस्तान से आतंकवाद का समर्थन और निर्यात बंद करने को कहा है। उड़ी हमले में मारे गए एक आतंकी की पहचान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मुजफ्फराबाद के हाफिज के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी मंत्री ने दावा किया कि अब पूरी दुनिया जान चुकी है कि भारत कश्मीर मसला सुलझाने के लिए पाकिस्तान जितना गंभीर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को बदनाम करने की साजिश का भारत को कहीं भी समर्थन नहीं मिला जबकि वहीं चीन पाकिस्तान के नजरिये से हमेशा सहमत रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी कांग्रेस में पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने के प्रयास पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान विरोधी तत्व हर जगह हर देश में मौजूद हैं लेकिन उनके विरोध प्रदर्शन का असर उन देशों की नीतियों पर निर्भर करता है। हमारे खिलाफ 5 या 10 लोगों की आवाज पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हो सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed