{"_id":"593f27341126f4d6778b46e4","slug":"uri-attack-nia-sends-letter-rogatory-to-pakistan-give-details-of-four-uri-attackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने पाकिस्तान से मांगी- उरी के चारों आत्मघाती हमलावारों के बारे में जानकारी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भारत ने पाकिस्तान से मांगी- उरी के चारों आत्मघाती हमलावारों के बारे में जानकारी
amarujala.com, Presented By: मोहित
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पिछले साल उरी के आर्मी कैम्प हमले की जांच में सहयोग और सबूत जुटाने के लिए पाकिस्तान से औपरचारिक सहयोग मांगा है। आतंकी हमले में सेना के 19 जवान शहीद हुए थे। हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं। हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक भी की थी।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने इस मामले में पाकिस्तान से औपचारिक न्यायिक सहायता का अनुरोध किया है। एजेंसी ने अपने अनुरोध में आतंकी अनस के डीएनए नमूने, आतंकियों से मिली दवाइयों, कपड़े, जूते, सामान आदि का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
बता दें कि हमले के 9 महीने बीत जाने के बावजूद चार आतंकवादियों मे से अभी तक सिर्फ एक की ही पहचान हो सकी है। जिस एक एकमात्र आतंकी की पहचान की गई है उसका नाम अबू अनास है।
विज्ञापन
एनआईए पाकिस्तान से बाकी तीन आतंकियों की पहचान और उन्हें सीमा पार भेजने वाले आलाकमान के बारे में भी जानना चाहता है। एजेंसी का कहना है कि इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है हालांकि सेना ने कई मौकों पर जैश-ए-मोहम्मद को इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया है।
सरकार के अधिकारियों को शक है कि एनआईए के इस अनुरोध पर पाकिस्तान की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी भी या नहीं, क्योंकि अक्सर ऐसे अनुरोध पर पाकिस्तान का रवैया नकारात्मक ही रहा है।
गृह मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि 'यदि पाकिस्तान उरी हमले से जुड़े सबूतों को भारत को देता है तो ऐसा करना उसका भारत में आतंकवाद को प्रायोजित करने और जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी को बढ़ावा देकर अस्थिर करने वाली नीति के समर्थन के खिलाफ होगा।'