{"_id":"5a645f094f1c1b68268b57ba","slug":"united-nations-team-will-visit-to-counter-hafiz-saeed-and-paksitan","type":"story","status":"publish","title_hn":"26\/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज पर हुई कितनी कार्रवाई, UN टीम करेगी पाक का दौरा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज पर हुई कितनी कार्रवाई, UN टीम करेगी पाक का दौरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jan 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
hafiz saeed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक टीम अगले हफ्ते पाकिस्तान का दौरा करेगी। यह टीम आतंकी हाफिज सईद पर अमेरिका और भारत के विरोध के बाद इस्लामाबाद का दौरा कर यह जानने की कोशिश करेगी की पाकिस्तान ने हाफिज और उससे जुड़े संगठनों पर अबतक क्या कार्रवाई की है।
विज्ञापन
यही नहीं आतंकी नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई के लिए भी यह टीम पाक पर दबाव भी बनाएगी। हालांकि पाक अधिकारियों ने यूएन टीम के इस दौरे को रूटीन विसिट करार दिया है। दरअसल पाकिस्ताने ने कहा है कि उसने हाफिज पर कड़ी कार्रवाई की है। ऐसे में इस टीम के दौरे का मकसद पाक के सच और झूठ को जानने के लिए अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं बीते हफ्ते पाक प्रधानमंत्री शाहीद खाकन अब्बासी ने कहा था कि पाक में हाफिज सईद के खिलाफ कोई केस नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान ने आतंकवाद पर अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद कितनी और क्या क्या कार्रवाई की है यह सच और झूठ सामने आ सकता है।
विज्ञापन
अच्छे और बुरे आतंकियों में फर्क करना बंद करे
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की खिंचाई करते हुए कहा कि इस्लामाबाद अपनी मानसिकता में बदलाव कर अच्छे और बुरे आतंकियों में फर्क करना बंद करे। वहीं सुरक्षा परिषद सीमा पार आतंकवाद पर ध्यान केंद्रित करे। यूएन में यह बैठक अफगानिस्तान के मुद्दे पर आयोजित की गई थी।