{"_id":"5c48e713bdec22738442a441","slug":"uae-will-give-pakistan-relief-package-of-3-billion-dollars","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाक को यूएई ने दिया सहारा, मिलेगा तीन अरब डॉलर का राहत पैकेज","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाक को यूएई ने दिया सहारा, मिलेगा तीन अरब डॉलर का राहत पैकेज
Thu, 24 Jan 2019 03:43 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 24 Jan 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को आखिरकार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सहारा दे ही दिया। लंबी बातचीत के बाद यूएई ने पाकिस्तान को तीन अरब डॉलर देने को हामी भर दी। दोनों देशों के बीच इस राहत पैकेज को लेकर मंगलवार को हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के प्रमुख तारिक बाजवा और अबू धाबी फंड फोर डेवलपमेंट के महानिदेशक मोहम्मद सैफ अली सुवैदी ने इस राहत पैकेज की घोषणा की। पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर कहा, यूएई ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान में तीन अरब डॉलर डिपोजिट करने को औपचारिक रूप दिया है। आबू धाबी में इस राहत पैकेज को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मदद नहीं मिलने के बाद यूएई ने पिछले साल दिसंबर में इस्लामाबाद को राहत पैकेज देने की घोषणा की थी। बता दें कि सऊदी अरब भी पाकिस्तान को आर्थिक मदद देने की बात कह चुका है। पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने के लिए आठ अरब डॉलर की जरूरत है।
विज्ञापन