{"_id":"587cdabc4f1c1b700defeaee","slug":"trump-will-attend-the-ceremony-zardari","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे पाक के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे पाक के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी
एजेंसी/कराची
Updated Mon, 16 Jan 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी 20 जनवरी को अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। डेली टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सहअध्यक्ष जरदारी को अमेरिकी सरकार द्वारा 20 जनवरी को आयोजित समारोह में शिरकत करने का आमंत्रण मिला है, जिसे जरदारी ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
वह 17 जनवरी को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। जरदारी 18 महीने के स्वत: निर्वासन के बाद पिछले महीने के अंत में पाकिस्तान लौटे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में जरदारी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी अमेरिका जाएगा, जिसमें अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत शेरी रहमान, पूर्व आंतरिक मंत्री रहमान मलिक और दूसरे पार्टी के अन्य नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसके बाद जरदारी अमेरिका से फ्रांस जाएंगे। उनके बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी भी 25 जनवरी को अमेरिका में प्रतिनिधिमंडल के साथ शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन