फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Transaction of 300 crore from Pakistan's auto driver account, FIA summoned

पाकिस्तान के ऑटो वाले के खाते से 300 करोड़ का लेनदेन, एफआईए ने किया तलब

Sun, 14 Oct 2018 04:51 PM IST
भाषा, कराची
भाषा, कराची Updated Sun, 14 Oct 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Transaction of 300 crore from Pakistan's auto driver account, FIA summoned

विज्ञापन

पाकिस्तान में एक आटो रिक्श चालक के खाते से 300 करोड़ रुपये के लेनदेन का मामले का सामने आया है। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी एफआईए ने आटो रिक्शा चालक को समन जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। चालक का नाम मुहम्मद रशीद है और वह कराची का रहने वाला है। उसे अपने खाते से भारी-भरकम लेनदेन का पता उस समय चला जब एफआईए ने उसे समन भेजकर सफाई मांगी। 

रशीद ने कहा, "मुझे संघीय जांच एजेंसी के कार्यालय से फोन आया था और उन्होंने मुझे पूछताछ के लिए आने को कहा। मैं डर गया था कि क्योंकि मैं नहीं जानता था कि क्या हुआ है। जब मैं उनके कार्यालय गया तो उन्होंने मुझे बैंक खाते का रिकॉर्ड दिखा।" 

विज्ञापन


रशीद ने बताया कि अधिकारियों ने मुझसे कहा कि मेरे वेतन खाते से कुछ 300 करोड़ रुपये का लेनदन हुआ है। यह खाता 2005 में खुलवाया था जब मैं एक निजी कंपनी में ड्राइवर था। उसने कहा कि अपना काम शुरू करने के कुछ ही महीने बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी। तीन करोड़ मेरे लिए एक सपना है। मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक लाख रुपये नहीं देखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना है कि उसने एफआईए के अधिकारियों को अपनी वित्तीय हालत से अगवत करा दिया और वे इसे मानने पर राजी हो गया है। कुछ दिन पहले ही कराची के एक फल बेचने वाले के खाते में 200 करोड़ रुपये से अधिक पाये गये थे। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी धन शोधन के इन मामलों की जांच कर रही है। 

 

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed