{"_id":"59bdb6214f1c1b7d688b4fff","slug":"today-voting-for-lahore-national-assembly-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौर नेशनल एसेंबली उप-चुनाव के लिए मतदान आज, मैदान में शरीफ की पत्नी ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
लाहौर नेशनल एसेंबली उप-चुनाव के लिए मतदान आज, मैदान में शरीफ की पत्नी
एजेंसी/ लाहौर
Updated Sun, 17 Sep 2017 05:11 AM IST
विज्ञापन
kulsum nawaz sharif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में सभी की निगाहें रविवार को होने वाली लाहौर नेशनल एसेंबली के उप-चुनाव पर है। पाकिस्तान के अयोग्य प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बीमार पत्नी बेगम कुलसुम नवाज भी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
लाहौर के मॉडल टाउन में अपनी पार्टी के समर्थकों को संबोधित करते हुए शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा कि रविवार को लाहौर के लोग मेरी मां बेगम कुलसुम नवाज को चुनेंगे और इसके द्वारा जन अदालत मेरे पिता के खिलाफ शीर्ष अदालत के फैसले को खारिज कर देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोग बेगम कुलसुम नवाज के पक्ष में मतदान करेंगे। नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम इस समय लंदन में हैं, जहां उनके गले के कैंसर का इलाज चल रहा है। उनकी गैरमौजूदगी में मरियम अपनी मां का चुनावी अभियान देख रही हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा पनामा पेपर्स मामले में 28 जुलाई को शरीफ को अयोग्य करार दिए जाने के बाद से यह सीट खाली है। इस उप-चुनाव में मुख्य मुकाबला कुलसुम और इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार डॉक्टर यासमिन राशिद के बीच है।