{"_id":"5bd8296dbdec22696a3adcc5","slug":"tight-security-in-pakistan-for-chehlum","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: चेहल्लुम के लिए सुरक्षा बढ़ी, मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं निलंबित","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: चेहल्लुम के लिए सुरक्षा बढ़ी, मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
इस्लामाबाद, भाषा
Updated Tue, 30 Oct 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में सुरक्षा बढ़ी
- फोटो : डोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में चेहल्लुम के दौरान मंगलवार को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके साथ ही मोबाइल तथा इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि शिया मुस्लिम देश के विभिन्न हिस्सों में जुलूस निकालेंगे और सरकार ने उन मार्गों तथा स्थानों पर हजारों जवानों को तैनात किया है जहां शाम तक मार्च खत्म होगा।
विज्ञापन
इसलिए मनाया जाता है चेहल्लुम
आधुनिक इराक के कर्बला में 680 ई. में पैगंबर के पोते इमाम हुसैन की शहादत की तिथि के 40वें दिन चेहल्लुम मनाया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि चेहल्लुम के मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा मजबूत कर दी गई है।
विज्ञापन
चरमपंथी सुन्नी समूह ऐसे जुलूसों पर हमले करते रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालयों को सभी चारों प्रांतों के गृह विभागों से मोबाइल फोन तथा इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने के लिए अर्जियां मिली थीं।
स्थानीय टीवी की खबरों के अनुसार, लाहौर, कराची, पेशावर, क्वेटा, रावलपिंडी, मुजफ्फराबाद, मुल्तान जैसे बड़े शहरों में संचार सेवाएं पूरी तरह या आंशिक रूप से निलंबित हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी अपनी गतिविधियों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए आधुनिक संचार सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं।