फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   three pakistan women join isis

तीन पाकिस्तानी महिलाएं 'आईएस में शामिल'

Thu, 31 Dec 2015 06:25 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
three pakistan women join isis

पाकिस्तान पुलिस के अनुसार लाहौल से लापता हुई तीन महिलाएँ अब सीरिया में चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट की सदस्य बन चुकी हैं। पाकिस्तान पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि लापता महिलाएं अब सीरिया में हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका अपहरण किया गया है।

विज्ञापन


ये पहला मौका है जब पाकिस्तानी महिलाओं के सामापार कर इस्लामिक स्टेट में शामिल होने की बात सामने आई है। पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तान के गृह मंत्रालय दोनों ने बार बार पाकिस्तान में आई एस की मौजूदगी से इंकार किया है।
विज्ञापन


बीबीसी संवाददाता शाएमा खलील ने पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि महिलाएं अपने बच्चों के साथ सीमा पार करके ईरान में दाखिल हुईं और वहां से उन्हें सीरिया ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जो महिलाएँ सीरिया गई हैं उनमें से एक लाहौर में एक इस्लामिक केंद्र की प्रिंसिपल हैं। पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तान के गृह मंत्रालय, दोनों ने बार बार पाकिस्तान में आईएस से जुड़े लोगों की मौजूदगी से इंकार किया है।


इसी हफ्ते आतंकवाद निरोधी पुलिस ने आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया और दावा किया था कि उसने लाहौर के पास आईएस के झुकाव वाले एक ग्रुप का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार जो महिलाएँ सीरिया पहुँची हैं, उनमें से एक लाहौर के एक इस्लामिक केंद्र की प्रिंसिपल हैं. सितंबर में वो अपने चार बच्चों के साथ घर छोड़ कर चली गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed