'कश्मीर की आजादी के लिए हो सकता है परमाणु युद्ध'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में हिजबुल कमांडर आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन की आग को और भड़काने के इरादे से सलाउद्दीन ने इस तरह की धमकी दी है। उसका कहना है कि कश्मीर में चल रहे आजादी के आंदोलन के प्रति पाकिस्तान नैतिक, राजनैतिक और संवैधानिक तौर पर कश्मिरियों के साथ खड़ा है।
Pak is duty, morally, politically, constitutionally bound to provide substantial support to ongoing freedom struggle in Kashmir: SSalahudeen
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) August 8, 2016
बुरहान वानी की मौत के बाद बौखलाया पाक
सलाउद्दीन ने कहा कि अगर पाक ये सुविधाएं मुहैया कराता है तो इस बात की पूरी उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध हो सकता है।
हिजबुल प्रमुख ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर चाहे दुनिया या पाकिस्तान साथ दे या न दे, संयुक्त राष्ट्र अपनी जिम्मेदारी निभाये या न निभाये, कश्मिरियों ने कसम खा ली है कि वह अपने खून के अंतिम कतरे तक जंग लड़ेंगे।
उसने कहा, 'मैं इस बात का अंदाजा लगा सकता हूं कि चौथा युद्ध जरूर होगा क्योंकि कश्मीरी अब समझौता नहीं करने वाले।'
I can predict a 4th war with certainty because Kashmiris are no longer willing to compromise, come what may: Sayeed Salahudeen
— ANI (@ANI_news) August 8, 2016