भूकंप से पाक-अफगानिस्तान में 340 से ज्यादा मौतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सोमवार को आए 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप में अब तक 340 से अधिक लोगों की मौत हुई है। केवल पाकिस्तान में ही 250 लोग मारे गए हैं।
खैबर पख्तूनख्वा और फाटा प्रांत में ही 214 लोगों की मौत हुई है। इस दोनों प्रांतों में करीब 24 घंटे से मदद का इंतजार कर रहे भूकंप पीड़ितों के राहत और बचावकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने की भी सूचना मिली है।
इसके अलावा पंजाब में पांच, पाक अधिकृत कश्मीर में नौ लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि देश में कम से कम 1620 लोग घायल हुए हैं।
हजारों लोग घरों से बेघर
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक भूकंप की दहशत की वजह से हजारों लोग पूरी रात घरों से बाहर रहे। अफगानिस्तान में 90 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जबकि 300 से अधिक घायल हुए हैं।
इस बीच अमेरिकी दौरे से स्वदेश लौटे पीएम नवाज शरीफ ने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। पाकिस्तानी सेना की बचाव टीमें संपत्तियों को हुए नुकसान की समीक्षा कर रही है।
सेना ने कहा कि रणनीतिक रूप से अहम काराकोरम हाईवे पर 45 जगहों पर भूस्खलन हुआ था, जिसमें से 27 जगहों को खोल दिया गया है। घायलों के इलाज के लिए सैन्य अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या 30 फीसदी बढ़ाई गई है।