{"_id":"5b25ab4d4f1c1b624d8b68eb","slug":"terrorist-hafiz-saeed-who-arrived-in-eid-prayer-despite-the-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैन के बावजूद ईद की नमाज में पहुंचा आतंकी हाफिज सईद, कड़ी सुरक्षा के बीच की अगुआई ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
बैन के बावजूद ईद की नमाज में पहुंचा आतंकी हाफिज सईद, कड़ी सुरक्षा के बीच की अगुआई
एजेंसी, लाहौर
Updated Sun, 17 Jun 2018 05:59 AM IST
विज्ञापन
हाफिज सईद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा को भले ही पाकिस्तान सरकार ने गैरकानूनी घोषित कर दिया हो लेकिन सईद ने शनिवार को यहां के कद्दाफी स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद उल फितर की नमाज की अगुआई की।
इलाके को सुरक्षित रखने के लिए पुलिसकर्मियों को स्टेडियम के अंदर और बाहर तैनात किया गया था। सईद के अपने सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ तैनात थे । जमात उद दावा प्रमुख ने इस मौके पर धर्मोपदेश भी दिया। उसने पाकिस्तानी नागरिकों से कश्मीर के लोगों का पूरा समर्थन करने को कहा।
पाकिस्तान में सईद का संगठन जमात उद दावा प्रतिबंधित है। लेकिन उसे जन रैलियां और सभाओं की अगुआई करने की अनुमति है। अमेरिका ने जून 2014 में जमात उद दावा को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था। आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने के लिए हाफिज के सिर पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम रखा गया है।