{"_id":"5a50e9424f1c1b5c0c8b70a1","slug":"terrorist-hafiz-saeed-send-100-million-defamation-notice-to-pakistan-s-defence-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हाफिज सईद ने पाक मंत्री को 10 करोड़ डॉलर के मानहानि का नोटिस भेजा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आतंकी हाफिज सईद ने पाक मंत्री को 10 करोड़ डॉलर के मानहानि का नोटिस भेजा
एजेंसी, लाहौर
Updated Sat, 06 Jan 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed
जमात उद दावा प्रमुख आतंकी हाफिज सईद ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को मानहानि के लिए 10 करोड़ डॉलर का नोटिस भेजा है। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड सईद ने यह नोटिस सरकार की तरफ से जमात उद दावा को डोनेशन लेने से प्रतिबंधित किए जाने के एक दिन बाद भेजा है।
विज्ञापन
पाक सरकार की तरफ से यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को आतंकियों की पनाहगाह बताया था। वकील एके डोगर द्वारा सईद की तरफ से भेजे गए नोटिस में कहा, ‘मैं आपको (मंत्री खुर्रम दस्तगीर) अपने मुवक्किल (सईद) से 14 दिन के भीतर लिखित माफी मांगने को कह रहा हूं और भविष्य में आप सजग रहने का वादा करें।
विज्ञापन
ऐसा नहीं करने पर आपके खिलाफ पाकिस्तान पैनल कोड की धारा 500 के तहत आपराधिक मुकदमा चलेगा। इसमें दो साल तक की सजा का प्रावधान है।’ दस्तगीर ने कहा था कि जमात उद दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) और अन्य संगठनों के खिलाफ की गई कार्रवाई इसलिए की गई है ताकि आतंकी अब स्कूली बच्चों पर खुलेआम गोलीबारी न कर सकें।
विज्ञापन