फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Terrorist Hafiz Saeed declares to contest election

आतंकी सरगना हाफिज सईद ने किया ऐलान, 2018 में पाकिस्तान में लड़ेगा आम चुनाव

Mon, 04 Dec 2017 07:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 04 Dec 2017 07:55 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Hafiz Saeed declares to contest election
हाफिज सईद
26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद ने पाकिस्तान में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बता दें कि पाकिस्तान में 2018 में आम चुनाव होने है। हाफिज ने  शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके यह जानकारी दी। हालांकि ऐसी चर्चा पहले से ही थी कि वह पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहता है। हाफिज ने इसके लिए चुनाव आयोग से भी बात की थी। 
विज्ञापन


पढ़ें- एक हजार मौलवियों का UN को लेटर, हाफिज के खिलाफ करें कार्रवाई
विज्ञापन


बता दें कि हाफिज सईद एक आंतरराष्टीय आतंकी है। सईद आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का चीफ है। हाफिज को पाकिस्तान में 10 महीने तक नजरबंद रखा गया था। कुछ दिन पहले ही उसे रिहा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उसकी रिहाई के बाद पाकिस्तान में जश्न मनाया गया था। लाहौर में उसके रिहा होने की खुशी में फूलों की बारिश की गई थी। मई 2008 में अमेरिकी वित्त विभाग ने सईद को एक वैश्विक आतंकी घोषित किया था। 


इस साल के शुरू में जमात-उद-दावा द्वारा बनाई गई राजनीतक पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग (MML) ने आम चुनाव लड़ने की बात कही थी। यह पहली बार है जब सईद ने खुले तौर पर अगले साल होने वाले आम चुनाव लड़ने की बात कही है।

हालांकि चुनाव आयोग ने हाफिज की पार्टी को मान्यता देने से इंकार कर दिया है। इसके बावजूद सईद प्रॉक्सी उम्मीदवार या किसी और पार्टी से खड़ा हो सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed