{"_id":"5b131bab4f1c1b9d6e8b6096","slug":"terrorist-hafiz-organization-will-contest-under-the-banner-aat-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हाफिज का संगठन एएटी पार्टी के बैनर तले लडे़गा चुनाव, इसलिए लिया ये फैसला ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आतंकी हाफिज का संगठन एएटी पार्टी के बैनर तले लडे़गा चुनाव, इसलिए लिया ये फैसला
एजेंसी, लाहौर
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Hafiz saeed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद का संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव में अल्लाह-हू-अकबर तहरीक (एएची) पार्टी के बैनर तले मैदान में उतरेगा। संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि समूह के मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) के राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण नहीं होने के कारण यह फैसला लिया गया है।
जेयूडी मुंबई में आतंकी हमला करने वाले लश्कर-ए-ताइबा का मुख्य संगठन है। जेयूडी ने मिल्ली मुस्लिम लीग के नाम से राजनीतिक पार्टी का गठन किया था। हालांकि इस दल पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने पंजीकृत नहीं किया है। आम चुनाव को करीब देखकर समूह ने निष्क्रिय राजनीतिक दल अल्लाह-हू-अकबर तहरीक (एएटी) पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इस दल का चुनाव चिह्न ‘कुर्सी’ है।
जेयूडी के एक सदस्य ने बताया, ‘यह एक निष्क्रिय पार्टी है जिसे एहसान नाम के नागरिक ने पंजीकृत कराया था। इस तरह की कई पार्टियां पाकिस्तान चुनाव आयोग में दर्ज है ताकि मुख्यधारा की किसी पार्टी को यदि परेशानियों का सामना करना पड़े तो वे इनका सहारा ले सकें।’ उन्होंने कहा कि एमएमएल के अध्यक्ष सैफुल्ला खालिद इस संबंध में जल्द ही औपचारिक घोषणा करेंगे।