{"_id":"bdf58811e2edc6a0cab138c6e87c5737","slug":"terrorist-attack-on-lahore-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के लाहौर में चरमपंथी हमला","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान के लाहौर में चरमपंथी हमला
Updated Tue, 17 Feb 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में पुलिस लाइन के करीब हुए एक धमाके में चार लोग मारे गए हैं और कई लोग जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस वारदात में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। बीबीसी उर्दू की संवाददाता शुमैला जाफरी के अनुसार ये धमाका मंगलवार दोपहर इमरजेंसी रोड के इलाके में स्थित किला गूजर सिंह पुलिस लाइन के पास हुआ।
विज्ञापन
स्थानीय सूत्रों के अनुसार धमाका एक होटल के सामने हुआ है लेकिन धमाका कैसे हुआ इस बारे में अधिकारियों से कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस इलाके में सुबूत इकट्ठे करने की कोशिश कर रही है और लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। जिस इलाके में धमाका हुआ वहां लोगों की काफी आमदरफ़्त रहती है। धमाके की वजह से कई गाड़ियां तबाह हो गई हैं।
विज्ञापन
टीवी पर दिखाई जाने वाली फुटेज में घटनास्थल पर गिरे ज़ख़्मी लोग और वहां से उठते धुएं के काले बादल देखे गए। धमाके के कुछ देर बाद रिस्क्यू 1122 के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और जख्मी लोगों को उठाकर अस्पताल ले गए। घायलों को गंगाराम अस्पताल ले जाया जा रहा है। लाहौर के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन