फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   terrorist-attack-in-pakistan

पेशावर में चर्च पर हमला, 75 की मौत

Sun, 22 Sep 2013 09:58 PM IST
Updated Sun, 22 Sep 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
terrorist-attack-in-pakistan

पाकिस्तान के खैबर पख़्तून प्रांत की राजधानी पेशावर में एक चर्च पर हुए संदिग्ध आत्मघाती हमले में कम से कम 75 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन


चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार इस हमले में 100 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। बीबीसी संवाददाता का कहना है कि जब चर्च में मौजूद लगभग छह सौ ईसाई वहां से निकल रहे थे, तभी वहां दो धमाके हुए।
विज्ञापन


पेशावर के एसएसपी के अनुसार दो आत्मघाती बम हमलावरों ने चर्च के भीतर दो अलग अलग जगहों पर खुद को उड़ा लिया। इस हमले के बाद ईसाई समुदाय ने पेशावर समेत पाकिस्तान के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसाइयों का कहना है कि हमले के बाद प्रांतीय सरकार का कोई मंत्री न तो घटनास्थल पर पहुंचा और न ही अस्तपाल में घायलों का हालचाल लिया गया।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हमले गृह मंत्री चौधरी निसार को पेशावर रवाना किया है औऱ उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को इस्लामाबाद स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं।

ये हमला रविवार सुबह पेशावर में कोहाटी गेट के करीब चर्च पर हुआ। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

रविवार का दिन
ईसाइयों के लिए रविवार पूजा अर्चना का ख़ास दिन होता है और लोग अपने परिवार के साथ चर्च जाते हैं।

शहर के एसपी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी मारा गया है जो चर्च के गेट पर ड्यूटी दे रहा था, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि यह जांच की जा रही है कि यह धमाका किस तरह का था। पुलिस के अनुसार घायलों को शहर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके के बाद पुलिस ने इलाक़े को सील कर दिया है।

इससे पहले पाकिस्तान में ईसाइयों पर होने वाले हमलों के लिए इस्लामी चरमपंथियों को ज़िम्मेदार माना जाता रहा है।

मुस्लिम बहुल आबादी वाले पाकिस्तान में 1.6 प्रतिशत ईसाई रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed