आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में शोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाचा खान यूनिवर्सिटी में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में बृहस्पतिवार शोक का दिन रहा।
बुधवार को आत्मघाती हमलावरों ने यूनिवर्सिटी परिसर में 21 लोगों को मार गिराया था जिनमें से ज्यादातर छात्र थे। सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ था और सभी राष्ट्रीय समारोह रद्द कर दिए गए।
आतंकी हमले के पीड़ितों के कई जगहों पर विशेष प्रार्थना की गई। खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने बृहस्पतिवार से तीन दिनों का शोक घोषित किया है।
नवाज ने कहा सरकार है प्रतिबद्ध
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने का की उनकी सरकार पाकिस्तान से आतंक के खतरे को
निर्मूल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, ‘आतंकी देखेंगे कि सरकार
उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। कायर और उन्हें धन उपलब्ध कराने वाले देश से
आतंक को समाप्त करने का हमारा राष्ट्रीय संकल्प देखेंगे।’
प्रधानमंत्री
कार्यालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, शरीफ ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को
निर्देश दिया है कि वे चारसद्दा आतकी हमले के संरक्षकों और धन उपलब्ध कराने
वालों का पता लगाएं।