फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   terror attack in karachi

चुनावी काफिले पर हमला, 10 मरे

Sat, 27 Apr 2013 08:48 PM IST
Updated Sat, 27 Apr 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
terror attack in karachi

पाकिस्तान में आम चुनाव की गहमागहमी के बीच कराची में आवामी नेशनल पार्टी के एक नेता बशीर खान को निशाना बना कर किए गए बम हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं और 26 घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


घायलों में आठ लोगों की हालत चिंताजनक बताई जाती है। ये हमला शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार रात साढ़े नौ बजे के आसपास हुआ।

प्रांतीय एसेंबली के चुनावों में उम्मीदवार बशीर खान का कहना है कि वो एक दोस्त से मिलने जा रहे थे कि उनकी गाड़ियों के काफिले में धमाका हुआ।

इसमें वो तो सुरक्षित बच गए लेकिन उनके साथी और आसपास के लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बशीर खान के अनुसार कार्यकर्ता उन्हें एक दूसरी कार में सुरक्षित जगह पर ले गए।
विज्ञापन


तालिबान की धमकी

इससे पहले सुबह के समय कराची के लांडी इलाके में भी एएनपी उम्मीदवार अब्दुल रहमान पर भी हमला किया, हालांकि इसमें उन्हें चोट नहीं आईं।

तहरीके तालिबान ने इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली है।

तालिबान के प्रवक्ता अहसानुल्लाह एहसान ने हमले की वजह बताते हुए बीबीसी से कहा कि एएनपी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और वो पिछली सरकार की अहम सहयोगी रही है जिसके शासनकाल में खैबर पख्तून ख्वाह, बलोचिस्तान और कराची में “निर्दोष लोगों को मारे गए।”
विज्ञापन
विज्ञापन


चरमपंथी एएनपी पार्टी के उम्मीदवारों को लगातार निशाना बना रहे हैं।

इस बीच कराची के कुछ इलाकों में तालिबान की तरफ से पर्चे बांटे गए हैं जिसमें लोकतंत्र को "कुफ्र का निजाम" करार दिया गया है और लोगों से चुनावी जुलूस और मतदान केंद्रों से दूर रहने को कहा गया है।

पिछले दिनों एमक्यूएम पार्टी के चुनावी कार्यालयों को भी दो हमलों में निशाना बनाया गया जिनमें 11 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed