{"_id":"592417ac4f1c1b6601536088","slug":"teenager-jumps-off-from-mobile-tower-in-multan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: मनचाहा प्यार और शादी की चाह का सपना नहीं हुआ पूरा, टॉवर से कूदा प्रेमी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: मनचाहा प्यार और शादी की चाह का सपना नहीं हुआ पूरा, टॉवर से कूदा प्रेमी
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Tue, 23 May 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के मुल्तान में एक सिरफिरे आशिक ने मंगलवार को 300 फीट उंचे मोबाइल फोन टॉवर से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
जिसके बाद बचाव टीम युवक को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसकी हालत गंभीर है। दरअसल युवक अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन उसका परिवार इसके लिए राजी नहीं था।
घटना के दौरान आस-पास से इकठ्ठा हुए लोग उसे ऐसा करने से रोक कर रहे थे, लेकिन युवक के न मानने पर वह टॉवर से नीचे कूद गया। युवक टॉवर पर चढ़कर अपने परिवार को कूदने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रि्ब्यून अखबार से बातचीत में युवक के पड़ोसी ने बताया कि 'वह अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन उसके परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे।'
विज्ञापन
वहीं युवक के पिता अब्दूर रजाक ने कहा कि 'यह अफवाह है कि मेरे बेटे ने प्यार के लिए आत्महत्या की कोशिश की, जब वह टॉवर से कूद रहा था तो वह नशे में था।'