फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   taliban takes responsibility on karachi attack

तालिबान ने ली कराची एयरपोर्ट हमले की जिम्मेदारी

Mon, 09 Jun 2014 03:46 PM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
taliban takes responsibility on karachi attack

पाकिस्तान रेंजर्स के डायरेक्टर जनरल रिज़वान अख़्तर ने सोमवार सुबह दावा किया कि कराची के जिन्ना अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चरमपंथी हमले को ख़त्म करने के लिए जारी अभियान पूरा हो चुका है। हालांकि उसके फ़ौरन बाद मौक़े पर फिर फ़ायरिंग होने की ख़बरें आने लगीं।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएफ़पी का अर्धसैनिक बल के प्रवक्ता सिब्ते रिज़वी के हवाले से कहा है कि हवाई अड्डे पर अभियान समाप्त हो गया है। पाकिस्तान तहरीके तालिबान ने हमले की ज़िम्मेदारी कबूल कर ली है।
विज्ञापन


इस बीच दावा किया गया है कि हमले में जो हथियार इस्तेमाल किए गए थे वो भारत में बने थे। हालांकि रिज़वान अख़्तर ने दावा किया है कि हमला करने वाले विदेशी लग रहे थे और उज़्बेकिस्तान के लग रहे थे और उनका डीएनए टेस्ट करवा कर इसकी पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराची हवाई अड्डे पर हमला

taliban takes responsibility on karachi attack

अभियान पूरा होने के बाद कराची में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में अख़्तर ने कहा कि हमने हवाई अड्डे की जांच-पड़ताल का काम पूरा कर लिया है, अब वहां से दोपहर 12 बजे से हवाई यातायात शुरू किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि हमलावरों की संख्या 10 थी। इनमें से सात सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए जबकि तीन ने ख़ुद को विस्फोट कर उड़ा लिया।

बीबीसी संवाददाता रियाज़ सुहैल का कहना है कि मारे जाने वाले 19 लोग सुरक्षाकर्मी और उड्डयन विभाग के जुड़े लोग थे जबकि 10 चरमपंथी भी हमले में मारे गए। 23 लोग घायल बताए गए हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर है। अबतक कुल 29 लोग हमले के शिकार हो चुके हैं।

पांच घंटे चली मुठभेड़

taliban takes responsibility on karachi attack

डीजी ने बताया कि हमलावर पांच-पांच की टोलियों में रात ग्यारह बजकर पांच मिनट पर दो जगह से हवाई अड्डे में दाखिल हुए थे और रात साढ़े ग्यारह बजे उनके खिलाफ़ कार्रवाई शुरू हुई और सुबह क़रीब साढ़े चार बजे तक चली।

उन्होंने कहा कि हमलावर देखने में दूसरे देशों के निवासी लगते हैं, वो उज्बेकिस्तान के लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलावरों का डीएनए टेस्ट कराकर उनकी विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी।

वहीं बीबीसी संवाददाता के मुताबिक़ कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चरमपंथी हमले की ख़बर प्रशासन और टीवी चैनलों को हमले के क़रीब एक घंटे बाद मिली। उन्होंने बताया कि कराची हवाई अड्डे का जो पुराना टर्मिनल है, जिसे हाजियों के आने-जाने और कार्गो के लिए इस्तेमाल किया जाता है। चरमपंथी वहीं से एक वैन के जरिए दाखिल हुए थे। अंदर जाते समय उन्होंने गोलियां भी चलाईं।

चरमपंथियों के इस हमले में हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात तीन सुरक्षाकर्मियों, पाकिस्तान एयरलाइंस के एक कुली और नागरिक उड्डयन विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। चरमपंथियों का हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने मुकाबला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed