फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Taliban take responsiblity of Ex prime minister of Benazir Bhutto

तालिबान का दावा- पूर्व पाकिस्तानी पीएम बेनजीर भुट्टो को हमने मारा, बताई ये वजह

Mon, 15 Jan 2018 08:30 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Mon, 15 Jan 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
Taliban take responsiblity of Ex prime minister of Benazir Bhutto
Benazir Bhutto

पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टों की हत्या के दस साल बाद पहली बार किसी संगठन ने खुलकर इसकी जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन पाकिस्तानी तालिबान ने एक किताब में दावा किया है कि साल 2007 में उनकी हत्या इसलिए की गई थी क्योंकि वह ‘मुजाहिदीन’ के खिलाफ अमेरिका से सहयोग की योजना बना रही थीं। अगर वह सत्ता में लौटती तो इसे अंजाम देतीं।

विज्ञापन


प्रतिबंधित आतंकी संगठन की इसी किताब में दावा किया गया है कि बैतुल्लाह को उनकी योजना की जानकारी मिल गई थी। जिसके तहत अमेरिकियों ने बेनजीर भुट्टो की दोबारा सत्ता में वापसी की योजना बनाई थी क्योंकि उन्होंने उन्हें ‘मुजाहिदीद-ए-इस्लाम’ के खिलाफ एक योजना सौंपी थी।
विज्ञापन


बैतुल्लाह पाकिस्तानी तालिबान की संस्थापक था जिसे मार गिराया गया था। द डेली टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि तालिबान के उर्दू भाषी किताब ‘इंकलाब महसूद साउथ वजीरीस्तान फ्रॉम ब्रिटिश राज टू अमेरिकन इंपेरियलिज्म’ से पहले किसी भी आतंकी संगठन ने भुट्टो के मौत की जिम्मेदारी नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) प्रमुख 54 वर्षीय भुट्टो की 27 दिसंबर, 2007 को रावलपिंडी में एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीपीपी) सरगना अबू मंसूर असीम मुफ्ती नूर वली द्वारा लिखित इस किताब को 30 नवंबर, 2017 में प्रकाशित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed