फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Taliban's refusal to extend the cease-fire in pak

तालिबान का पाक में संघर्ष विराम बढ़ाने से इनकार

Thu, 17 Apr 2014 11:06 AM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
Taliban's refusal to extend the cease-fire in pak

पाकिस्तान में प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन 'तहरीके तालिबान पाकिस्तान' ने सरकार के साथ संघर्ष विराम को आगे नहीं बढ़ाने का फ़ैसला किया है। इस संघर्ष विराम की घोषणा एक महीने पहले की गई थी।

विज्ञापन


संगठन के प्रवक्ता शाहिद अल्लाह शाहिद ने बुधवार को मीडिया को जारी किए गए एक बयान में कहा कि संगठन की शूरा ने आमराय से संघर्ष विराम को आगे नहीं बढ़ाने का फ़ैसला करते हुए यह घोषणा की है कि सरकार के साथ बातचीत की प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

बातचीत की प्रक्रिया जारी रखेगा पाक

Taliban's refusal to extend the cease-fire in pak

बयान के मुताबिक संगठन पूरी गंभीरता के साथ बातचीत की प्रक्रिया को जारी रखेगा और सरकार की तरफ से स्पष्ट प्रगति होने की स्थिति में तालिबान पाकिस्तान कोई ठोस क़दम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

बयान में तहरीके तालिबान पाकिस्तान ने दावा किया है कि शांति क्षेत्र, क़ैदियों की रिहाई और तालिबान विरोधी कार्रवाई रोकने की मांग के संबंध में सरकार की तरफ़ से कोई ठोस विचार पेश नहीं किए गए, जबकि बातचीत को आगे बढ़ाने और विश्वास की बहाली के लिए ऐसा ज़रूरी था। दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत का एक दौर पूरा हुआ है।

पाकिस्तान का तालिबान के प्रति सकारात्मक रुख

Taliban's refusal to extend the cease-fire in pak

इससे पहले तालिबान ने एक बयान जारी कर कहा था कि वो उलेमाओं की अपील, तालिबान की समिति के सम्मान और इस्लाम और देश हित में एक महीने के लिए संघर्ष विराम की घोषणा करते हैं। पाकिस्तान सरकार का रुख भी तालिबान के प्रति सकारात्मक रहा है।

पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार अली ख़ान ने सात मार्च को कहा था कि तालिबान पाकिस्तानी सरकार के दुश्मन हो सकते हैं लेकिन वे पाकिस्तान के दुश्मन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान के साथ बातचीत को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव उपाय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed