{"_id":"57af9fe14f1c1b502dee4bf9","slug":"taliban-releases-pak-helicopter-pilots","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर के चालक दल को तालिबान ने किया रिहा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर के चालक दल को तालिबान ने किया रिहा
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Sun, 14 Aug 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
पाक चालय दल को किया रिहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी एमआई-17 हेलिकॉप्टर के बंधक बनाए गए चालक दल के छह सदस्यों को अफगानिस्तान तालिबान ने रिहा कर दिया है। शनिवार को पाक हेलीकॉप्टर के चालक दल के सभी सदस्य रिहा होने के बाद इस्लामाबाद पहुंच गए। तालिबान आतंकियों ने पांच पाक नागरिकों और एक रूसी टेक्नीशियन को उस वक्त चार अगस्त को बंधक बना लिया था, जब एमआई-17 हेलिकॉप्टर की अफगानिस्तान में क्रैश लैंडिंग हुई थी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने बताया कि पंजाब सरकार के हेलिकॉप्टर के चालक दल के सदस्य तालिबान आतंकियों से छूटने के बाद शनिवार को इस्लामाबाद पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तालिबान आतंकियों ने चालक दल के इन सदस्यों को पाकिस्तान-अफगान सीमा पर फाटा (संघ प्रशासित आदिवासी इलाका) छोड़ा। इसके बाद इनको फाटा से एक विमान के जरिये इस्लामाबाद पहुंचाया गया।
विज्ञापन