{"_id":"5bdc8245bdec22561b643f48","slug":"taliban-godfather-shot-dead-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में तालिबान के 'गॉडफादर' समी-उल हक की हत्या","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में तालिबान के 'गॉडफादर' समी-उल हक की हत्या
इस्लामाबाद, (भाषा)
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Taliban Godfather
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालिबान के गॉडफादर माने जाने वाले प्रमुख पाकिस्तानी धर्म गुरू मौलाना समीउल हक की शुक्रवार को रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सामने आयी है।
विज्ञापन
जियो न्यूज के मुताबिक, 82 वर्षीय हक खैबर पख्तूनख्वा के अकोरा खट्टक शहर में इस्लामी मदरसे दारुल उलूम हक्कानिया के प्रमुख और कट्टरपंथी राजनीतिक पार्टी जमियत उलेमा-ए-इस्लाम-सामी (जेयूआई-एस) के अध्यक्ष थे।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ अज्ञात हमलावारों ने एक घर में उनकी हत्या कर दी, जहां वह ठहरे हुये थे। रिपोर्ट में उनके बेटे के हवाले से यह जानकारी दी गयी है।
जेयूआई एस के पेशावर अध्यक्ष ने भी रावलपिंडी में बंदूक हमले में हक की मौत की पुष्टि की है।