फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   suicide bomb blast at charsadda court in pakistan

आत्मघाती धमाके से दहला पाकिस्तान, 8 लोगों की मौत

Mon, 07 Mar 2016 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 02:23 PM IST
सार

  • मारे गए लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल
  • किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
  • धमाके की वजह से कई वाहनों में लगी आग

विज्ञापन
suicide bomb blast at charsadda court in pakistan
attack in pakistan

विस्तार

पाकिस्तान के चरसद्दा में एक आत्मघाती बम धमाके में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। मारे गए लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जबकि करीब 14 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।
विज्ञापन


डॉन न्यूज के मुताबिक यह धमाका चरसद्दा के एक स्थानीय कोर्ट परिसर में उस वक्त हुआ जब हमलावर अदालत परिसर में घुसने का प्रयास कर रहा था और पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जैसे ही सुरक्षाकर्मियों को इस हमलावर के पास बम होने का पता चला, उन्होंने उसपर गोली चला दी। गोली चलते ही हमलावर ने अपने आप को एक तेज धमाके के साथ उड़ा लिया। धमाके के बाद वहां मौजूद 8 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

suicide bomb blast at charsadda court in pakistan
आतंकवादी
धमाके में घायल लोगों को इलाज के लिए शाबकदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्य़क्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के समय कोर्ट परिसर में काफी भीड़ मौजूद थी।

धमाके की चपेट में आने से आस-पास खड़े कई वाहनों मे भी आग लग गई। हमले के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को सील कर दिया और हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed