फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   student hurled a shoe at former prime minister Nawaz Sharif

वीडियो: नवाज शरीफ पर छात्र ने फेंका जूता, सीने पर चोट खाकर भी जारी रखा भाषण

Sun, 11 Mar 2018 07:47 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
student hurled a shoe at former prime minister Nawaz Sharif
नवाज शरीफ

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर एक सभा के दौरान जूता फेंकने का मामला सामने आया है। जियो न्यूज के मुताबिक जूता फेंकने वाला शख्स सेमिनरी का पूर्व छात्र बताया जा रहा है। यह घटना उस वक्त हुई जब नवाज गरी साहू में जामिया नईमिया सेमिनरी के दौरे पर थे।

विज्ञापन


नवाज जब सभा को संबोधित कर रहे थे तभी वहां बैठे एक शख्स ने उनकी ओर जूता फेंक दिया जोकि नवाज के सीने पर लगा। जूता फेंकने के बाद शख्स मंच पर चढ़ गया और नवाज शरीफ के सामने नारे लगाने लगा।
विज्ञापन


घटना के बाद सभा में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन से जुड़े लोगों ने हमलावर शख्स को पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि घटना के बाद नवाज ने सभा को संबोधित किया। पुलिस ने बताया कि जूता फेंकने वाले शख्स की पहचान तल्हा मुन्नवर के रूप में हुई है। जोकि सेमिनरी का पूर्व छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी की जमकर पिटाई भी हुई। पुलिस ने बताया कि मामले में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ पर भी एक शख्स ने स्याही फेंक दी थी। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed