{"_id":"5a9313734f1c1b3f658b4e5d","slug":"sridevi-was-brought-dead-to-hospital-after-she-reportedly-had-a-fainting-spell-in-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में बेसुध पड़ी थीं श्रीदेवी, अस्पताल ले जाने से पहले दुबई के होटल में ही हो चुकी थी मौत","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
बाथरूम में बेसुध पड़ी थीं श्रीदेवी, अस्पताल ले जाने से पहले दुबई के होटल में ही हो चुकी थी मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय दूतावास का हवाला देते हुए खलीज टाइम्स ने कहा है कि श्रीदेवी की मौत शनिवार रात 11 बजे जूमीराह अमीरात टावर्स के दुबई होटल में अपने कमरे में ही हो गई थी। बाथरूम में बेहोश होकर गिर जाने के बाद श्रीदेवी को दुबई के रशीद अस्पताल लाया गया। भारतीय वाणिज्य दूतावास का हवाला देते हुए 'खलीज टाइम्स' का कहना है कि जब श्रीदेवी को अस्पताल लाया गया उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
वहीं दूतावास के एक उच्च अधिकारी ने बताया था कि 'यह एक प्राकृतिक मौत थी लेकिन फिर भी श्रीदेवी का पोस्टमार्टम भी किया गया। हम दुबई पुलिस के साथ उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं।'
हालांकि फोरेंसिक साक्ष्य विभाग की ओर से कराए गए कुछ परीक्षणों की रिपोर्ट अभी परिवार को नहीं मिली है। इसी के चलते उनके शव को भारत लाने में विलंब हो रहा है। खबर लिखे जाने तक उनका पार्थिव शरीर दुबई में ही था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, श्रीदेवी का शव रविवार को उनके परिवार को नहीं सौंपा गया, क्योंकि दुबई पुलिस की ओर से अंतिम जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
बता दें कि दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी की दुबई में मौत हुई। वह अपने भांजे की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थीं। अंतिम समय में एक्ट्रेस के साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर मौजूद थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे बॉलीवुड सहित देश में शोक की लहर है।