फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   spill the beans in onion filling heroin trafficking

प्याज का यह इस्तेमाल जान चौंक जाएंगे आप!

Sat, 08 Mar 2014 05:40 PM IST
Updated Sat, 08 Mar 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
spill the beans in onion filling heroin trafficking

पाकिस्तान में तस्करों ने हेरोइन को पुलिस के कुत्तों से बचाने के लिए तरकीब ढ़ूढने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। जानकारी के मुताबिक तस्करों ने प्याज को खोखला कर उसमें हेरोइन भर दी ताकि खोजी कुत्ते हेरोइन को न सूँघ पाएं।

विज्ञापन


कराची में सुरक्षाबलों ने तस्करों की इस साज़िश का पर्दाफ़ाश किया। एक घर पर छापे के दौरान 61.5 किलो उच्च गुणवत्ता की हेरोइन बरामद की गई।

पकड़ी गई हेरोइन की क़ीमत बाज़ार में चार करोड़ तीस लाख पाकिस्तानी रुपए आँकी गई है। पाकिस्तानी अख़बार द नेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ पाँच संदिग्धों को गिरफ़्तार भी किया गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के गृहमंत्रालय विभाग के रेंजरों और ड्रग निरोधक बल के मुताबिक गैंग प्याज़ को ख़ोखला कर उसमें हेरोइन के कैप्सूल भर रहा था। बाद में प्याज़ को गोंद से चिपकाया जा रहा था। पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक तस्करों ने स्वीकार किया है कि वे खोजी कुत्तों से बचाने के लिए प्याज़ में हेरोइन भर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में ड्रग तस्करी और नशाख़ोरी एक बड़ी समस्या है दिसंबर में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में क़रीब दस लाख लोग ड्रग्स की लत के शिकार हैं। अफ़ग़ानिस्तान से आने वाली सस्ती अफ़ीम पाकिस्तान में आसानी से उपलब्ध हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed