फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Special security in Khyber Pakhtunkhwa for Pak leaders, Red warrant against Ishaq Dar

नेताओं की सुरक्षा के लिए खैबर पख्तूनख्वा में विशेष दस्ता, इशाक डार के खिलाफ रेड वारंट

Mon, 16 Jul 2018 12:19 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
 Special security in Khyber Pakhtunkhwa for Pak leaders, Red warrant against Ishaq Dar

पाकिस्तान के संकटग्रस्त खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नेताओं की सुरक्षा के लिए एक संयुक्त संकट प्रबंधन दस्ता (जेयूएमयू) गठित किया गया है। यह कदम आम चुनाव से पहले हुए आतंकी हमलों को देखते हुए उठाया गया है, जिसमें दो नेताओं सहित करीब 150 लोग मारे जा चुके हैं। राष्ट्रीय आतंक रोधी विभाग (नाक्टा) ने चेतावनी जारी की है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान सहित कुछ बड़े नेताओं पर आतंकी हमले कर सकते हैं। 

विज्ञापन


जेयूएमयू के गठन का फैसला शनिवार को एक सुरक्षा संबंधी बैठक के दौरान लिया गया। नाक्टा प्रमुख सुलेमान अहमद ने पाक चुनाव आयोग से शनिवार को कहा कि सभी बड़ी पार्टियों के नेताओं और चुनाव प्रत्याशियों को खतरा है। अहमद ने कहा कि आतंकी इन हमलों के लिए आत्मघाती हमलावरों और आईईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन


पाक में पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार के खिलाफ रेड वारंट

पाकिस्तान ने अपने पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार के खिलाफ रेड वारंट जारी किया है। गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी। दरअसल भ्रष्टाचार के एक मामले में वहां की जवाबदेही अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


67 वर्षीय डार पर 83.17 करोड़ की संपत्ति जुटाने का आरोप है। यह संपत्ति उनकी ज्ञात संपत्ति से कहीं अधिक है। इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत पहले ही उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है। वे साल अक्तूबर, 2017 से ही लंदन में रह रहे हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ मुकदमे से डार के लगातार गायब होने के मामले की सुनवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed