{"_id":"590fc0ef4f1c1bf1698507f2","slug":"sohail-mahmood-appointed-as-pakistan-s-new-envoy-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव के बीच पाकिस्तान ने सुहेल महमूद को नियुक्त किया भारत का अगला उच्चायुक्त","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
तनाव के बीच पाकिस्तान ने सुहेल महमूद को नियुक्त किया भारत का अगला उच्चायुक्त
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Mon, 08 May 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने सुहेल महमूद को भारत में अपना अगला नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। नई दिल्ली में उनकी नियुक्ति अब्दुल बासित के स्थान पर होगी। वहीं इन बातों से भी पर्दा उठ गया है कि अब उन्हें तुर्की का राजदूत नहीं बनाया जाएगा। महमूद 1985 में पाकिस्तान विदेश सेवा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
इससे पहले भारत-पाकिस्तान के नीति निर्माण में उनकी कोई भूमिका नहीं रही है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बासित की हुर्रियत नेताओं से मुलाकात के बाद से ही खासा नाराज थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है जब पूर्व भारतीय नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी और भारतीय सैनिकों के शवों के साथ बर्बरता के बाद दोनों देशों के रिश्ते चरम पर हैं और बातचीत बंद है। जाधव मामले पर भारत का पक्ष है कि पाकिस्तान ने बिना सूचना दिए यह फैसला लिया जबकि सैनिकों के साथ बर्बरता पर भारत पाक के खिलाफ सबूतों का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
जाधव मामले पर पाकिस्तान भारत की 16 बार राजनयिक पहुंच के प्रस्ताव को ठुकरा चुका है। वहीं भारत का कहना है कि वह जाधव तक पहुंच के लिए हार नहीं मानने वाला। जाधव के माता-पिता ने पाकिस्तान से वीजा की भी मांग की है।
बता दें कि बासित तीन साल तक भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे हैं और उन्हें पूर्व सेना अध्यक्ष राहील शरीफ का नजदीकी माना जाता है।