इमरान की कैबिनेट में भारत पर परमाणु हमले की वकालत करने वाली शिरीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को शपथ ग्रहण के बाद अपने 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल की घोषणा कर दी है, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी शाह महमूद कुरैशी को दी गई है, जबकि रक्षा मंत्रालय का भार परवेज खाटक को दिया गया है। वित्त मंत्रालय असद उमर संभालेंगे, जिन्हें इमरान की पार्टी को चुनाव जिताने वाला वोटर डाटा तैयार कराने का श्रेय दिया जाता है। महिला मंत्रियों में डॉ. शीरिन माजरी को मानवाधिकार, जुबैदा जलाल को रक्षा निर्माण और फहमिदा मिर्जा को राज्यों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।
40 मिनट देरी से शुरू हुआ इमरान का शपथ ग्रहण
राष्ट्रपति आवास पर शनिवार सुबह पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले इमरान का समारोह करीब 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ। समारोह के लिए सुबह साढ़े नौ बजे का समय तय किया गया था, लेकिन इसकी शुरुआत 10.10 बजे हुई। राष्ट्र गान के बाद पवित्र कुरान का पाठ हुआ। अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा हासिल करने वाले इमरान ने काले रंग की शेरवानी पहनकर उर्दू में शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान इमरान की तीसरी पत्नी व आध्यात्मिक मार्गदर्शक बुशरा मेनका सिर से पैर की उंगली तक बंद सफेद पोशाक में मौजूद रहीं। उनकी सिर्फ आंखें ही दिखाई दे रही थीं। शपथ के बाद खान और फर्स्ट लेडी बुशरा ने मेहमानों का अभिवादन किया। बाद में खान को पीएम हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची ये हस्तियां
शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू, वसीम अकरम, अभिनेता जावेद शेख, पंजाब के नामित गवर्नर चौधरी सरवर, पंजाब असेंबली के स्पीकर परवेज इलाही, रमीज राजा और पीटीआई नेताओं के अलावा कई लोग मौजूद रहे। इनमें पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा, ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन जुबैर महमूद हयात और चीफ ऑफ एयर स्टाफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे।