फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   'She was killed because her family wasn't happy with our marriage'

'उसके परिवार वाले हमारी शादी से खुश नहीं थे इसलिए उसे मार डाला'

Tue, 26 Jul 2016 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
'She was killed because her family wasn't happy with our marriage'
28 वर्षीय सामिया, पाकिस्तान मूल की ब्रिटिश नागरिक थी। - फोटो : dawn
ब्रिटिश सांसद नाज शाह ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पत्र लिख पाकिस्तान में ऑनर किलिंग की शिकार हुई ब्रिटिश महिला की जांच की गुहार की है।
विज्ञापन


28 वर्षीय सामिया, पाकिस्तान मूल की ब्रिटिश नागरिक थी। सामिया अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान गई थी। बीते बृहस्पतिवार को वो वापस दुबई आने वाली थी लेकिन बुधवार को उनके पति को सूचना मिली की सामिया का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

सामिया शाहिद के पति सैयद मुख्तार काजम ने ब्रिटिश पुलिस को बताया कि सामिया इस महीने की शुरुआत में अपने परिवार से मिलने पाकिस्तान गयी थी जहां उसकी हत्या कर दी गई। काजम के मुताबिक सामिया के घरवाले उसके और सामिया के शादी से नाराज चल रहे थे क्योंकि सामिया के घरवालों की नजर में वो एक बाहरी व्यक्ति हैं। 
विज्ञापन


ब्रिटिश सांसंद नाज शाह ने नवाज शरीफ को लिखे पत्र में लिखा है कि अगर यह ऑनर किलिंग का मामला है तो इसकी जांच होनी चाहिए जिससे सामिया को न्याय को मिल सके और साथ ही यह भी सुनिश्चित करना चाहिए की आगे से ऐसी घटनाएं ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये सामिया की दूसरी शादी थी

'She was killed because her family wasn't happy with our marriage'
सामिया शाहिद के शरीर को उसके गांव पंडौरी में दफना गया है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि सामिया के शरीर पर कोई घाव या निशान नहीं थे। सामिया के पति को पुलिस के इस बात पर विश्वास नहीं है उन्होंने सामिया के शरीर की पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

काजम ने बताया कि सामिया के घरवालों ने एक नजदीकी रिश्तेदार के साथ उसकी शादी कर दी थी, लेकिन सामिया उस रिश्ते को तोड़ इंग्लैंड आ गई जहां इन दोनों की मुलाकात हुई और इन दोनों ने शादी कर ली। बीते एक साल से ये जोड़ा दुबई में रह रहा था। सामिया के परिवार वाले सामिया की दूसरी शादी से खुश नहीं थे। 

काजम ने कहा, 'मुझे पुरा विश्वास है कि मेरी पत्नी की हत्या हुई है। उसे कोई बीमारी नहीं थी, वो पूरी तरह से स्वस्थ थी। उसके परिवार वाले हमारी शादी से खुश नहीं थे इसलिए उसे मार डाला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed