फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Sharif vows to support struggle of Kashmiri people

नहीं बदले पाकिस्तान के सुर, कहा कश्मीरियों के लिए करते रहेंगे संघर्ष

Wed, 17 Aug 2016 05:08 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Wed, 17 Aug 2016 05:08 AM IST
विज्ञापन
Sharif vows to support struggle of Kashmiri people
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ - फोटो : bbc
पाकिस्तान ने एक बार फिर जाहिर कर दिया कि उसे अपने नागरिकों से ज्यादा चिंता कश्मीरियों की है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को कश्मीरी अवाम के स्वतंत्रता आंदोलन में सहयोग करने का संकल्प लेते हुए कहा कि कश्मीरियों की दुर्दशा पर विश्व समुदाय को ध्यान देना चाहिए। शरीफ ने यह टिप्पणी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के निवर्तमान राष्ट्रपति सरदार मोहम्मद याकूब खान से मुलाकात के दौरान की।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘विश्व समुदाय को निहत्थे, निर्दोष कश्मीरियों पर हाल के घातक हमलों पर ध्यान देना चाहिए जिन्हें अपनी आजादी के मूल अधिकार के लिए बड़ी कुर्बानी देनी पड़ रही है।’ शरीफ ने पीओके के निवर्तमान राष्ट्रपति के कार्यकाल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां लगातार जारी निर्वाचन प्रक्रिया से लोकतांत्रिक प्रणाली मजबूत हुई है। शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी को पिछले महीने ही कश्मीर संसदीय चुनाव में बहुमत से जीत मिली थी।
विज्ञापन


शरीफ ने पीओके के प्रधानमंत्री के रूप में राजा फारूक हैदर और राष्ट्रपति मसूद खान को नियुक्त किया है। पीएमएल-एन के खान को चुनाव में 42 वोट मिले थे जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी लतीफ अकबर को सिर्फ छह वोट मिले थे। नए राष्ट्रपति भले ही शरीफ द्वारा नामित किए गए हों लेकिन वह सेना के ही विश्वास और समर्थन से इस पद पर बने रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed