{"_id":"5b2127a24f1c1b13358b671d","slug":"shahrukh-khan-s-cousin-will-contest-pak-election-noorjahan-nomination-letter-accepted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में शाहरुख की चचेरी बहन लड़ेंगी चुनाव, नूरजहां का नामांकन पत्र स्वीकार ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक में शाहरुख की चचेरी बहन लड़ेंगी चुनाव, नूरजहां का नामांकन पत्र स्वीकार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jun 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पाकिस्तान में रहने वाली चचेरी बहन नूरजहां 25 जुलाई को होने वाले आम चुनावों में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चुनाव आयोग ने उनका नामांकन स्वीकार कर लिया है। वह खैबर पख्तूनवा प्रांत की पीके-77 सीट से चुनाव चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
यह सीट पेशावर शहर में है। इससे पहले अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था। जबकि नूरजहां इस पार्टी से बचपन से ही जुड़ी हुईं थी। उनके पूर्वज 1947 में विभाजन के बाद से इस पार्टी का हिस्सा रहे।
विज्ञापन
एएनपी द्वारा टिकट नहीं देने के बाद उन्होंने निर्दलीय यहां से चुनाव लड़ने की ठानी। बता दें कि भारत में शाहरुख खान के परिवार के साथ नूरजहां के अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन