{"_id":"598d448d4f1c1b1e2f8b48af","slug":"shahbaz-sharifs-wife-criticised-nawaz-sharif-on-his-statement-on-pakistan-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता के लिए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज पर अपनों ने उठाए सवाल!","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
सत्ता के लिए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज पर अपनों ने उठाए सवाल!
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में सत्ता की कुर्सी खोने के बाद पूर्व पीएम नवाज शरीफ का परिवार भी अब उनके खिलाफ हो गया है। नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज शरीफ की पत्नी ने गुरुवार को उन पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा कि नवाज ऐसे नेता थे जिन्होंने सबसे औसत दर्जे के सलाहकारों को अपनी टीम में चुना था।
विज्ञापन
तेहमिना दुरानी का यह ट्वीट नवाज के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के मौजूदा पीएम शाहिद खाकन अब्बासी को केवल जगह भरने के लिए नहीं रखा गया है। नवाज का यह बयान उनके पहले वाले बयान पर यू टर्न है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले नवाज शरीफ ने कहा था कि शाहबाज ही पीएम के तौर पर एक स्थायी विकल्प हैं। हालांकि बुधवार को लाहौर जाने से पहले उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मौजूदा पीएम शाहिद खाकन अब्बासी ही अगले चुनाव तक देश के प्रधानमंत्री बने रहे।
विज्ञापन
नवाज के इस बयान के बाद गुरुवार को तेहमिना ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि ग्रैंड ट्रंप रोड पर लोगों के व्यापार बंद कराने का उनका फैसला बेहद बुरा है। उन्होंने ट्वीट की एक सीरीज में कहा कि जीटी रोड पर बंद हुई दुकानों के कारण लोगों को हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा? सरकार?