फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Shahbaz Sharif arrested for corruption charges

भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज गिरफ्तार

Fri, 05 Oct 2018 08:07 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Fri, 05 Oct 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
Shahbaz Sharif arrested for corruption charges
पाकिस्तान के भ्रष्टाचार निरोधक संगठन ने शुक्रवार को पीएमएल-एन अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ को भ्रष्टाचार के दो मामलों में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष शाहबाज (67) पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) के प्रवक्ता नवाजिश अली आसिम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “शाहबाज शरीफ शुक्रवार को नैब, लाहौर के एक जांच दल के समक्ष उपस्थित हुए। आशियाना आवास योजना और ‘पंजाब साफ पानी कंपनी’ के लिए नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी पसंद की कंपनी को ठेका देने में कथित संलिप्तता के बारे में वह जांचकर्ताओं को संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।” 
विज्ञापन


असीम ने बताया कि शाहबाज की हिरासत की मांग के लिए उन्हें शनिवार को एक जवाबदेही अदालत में पेश किया जाएगा। शहबाज कथित रूप से 14 अरब रूपये की आशियाना आवास योजना और चार अरब रूपये के पंजाब साफ पानी कंपनी घोटाले में संलिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ पानी कंपनी मामले में शहबाज के निकट रिश्तेदार अली इमरान यूसुफ भी पूछताछ का सामना कर रहे हैं। वह ब्रिटेन भाग गए हैं और नैब ने गृह मंत्रालय को इंटरपोल के माध्यम से स्वदेश वापस लाने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed