फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Shah Mahmood Qureshi admitted Masood Azhar present is in Pakistan

पाक ने पहली बार माना, आतंकी सरगना मसूद पाकिस्तान में ही है

Fri, 01 Mar 2019 09:50 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 01 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
Shah Mahmood Qureshi admitted Masood Azhar present is in Pakistan
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी - फोटो : PTI
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में पहली बार सार्वजनिक तौर पर यह स्वीकार किया है कि मसूद अजहर पाक में मौजूद है और वह बेहद बीमार है। उन्होंने कहा कि ‘वह इन दिनों बीमारी से तड़प रहा है और उसकी ये हालत है कि वह अपने घर से बाहर नहीं निकल सकता है।’
विज्ञापन


कुरैशी का इंटरव्यू ले रही पत्रकार क्रिस्टीन अमनपोर ने जब उनसे पूछा कि क्या मसूद पाक में है? तो कुरैशी बोले ‘हां, वह यहीं है।’ जब उनसे पूछा गया कि पाक उसे गिरफ्तार क्यों नहीं करता? तो कुरैशी बोले, ‘वह इतना ज्यादा बीमार है कि अपने घर से बाहर तक नहीं निकल सकता है।’ बता दें कि मसूद उसी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का सरगना है जिसने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला करने की जिम्मेदारी ली है। इस पर कुरैशी ने बेशर्मी से कहा कि पाक की मंशा तनाव बढ़ाने की नहीं रही है लेकिन भारत के हमले की वजह से तनाव बढ़ा है। 
विज्ञापन


मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की सूची में डालने के मुद्दे पर कुरैशी ने कहा, ‘हम लोग ऐसा कोई भी कदम उठाने को तैयार हैं जिससे तनाव कम होता है, यदि भारत के पास अच्छे व ठोस सबूत हैं तो बैठिए और बात करिए। लेकिन कृपया बातचीत की शुरुआत करिए, हम भी वाजिब तरीके से पेश आएंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पाक अदालत के लिए पुराना राग अलापा

जब पाक विदेश मंत्री से पूछा गया कि मसूद अजहर की वजह से भारत-पाक में इतना तनाव रहता है, फिर भी आप कुछ क्यों नहीं करते? इसके जवाब में कुरैशी ने पुराना राग अलापते हुए कहा, ‘भारत ऐसे ठोस सबूत दे जो पाक अदालतों को मंजूर हों, क्योंकि मामला तो अदालत में ही जाएगा। 

यदि सबूत हैं तो हमसे साझा करें ताकि हम पाक जनता को राजी कर सकें, और अपने देश की स्वतंत्र न्यायपालिका को संतुष्ट कर सकें।’ जब कुरैशी से पूछा गया कि क्या आपको हमलों में उनकी भूमिका को लेकर संदेह है? तो पाक विदेश मंत्री ने कहा, ‘बात मेरे शक करने या न करने की नहीं है, मामले को अदालत में जाना है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed