फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   several taliban militant killed in pakistan during the army opration

सैन्य कार्रवाई में कराची हमले के मास्टरमाइंड की मौत

Tue, 17 Jun 2014 01:31 PM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
several taliban militant killed in pakistan during the army opration

पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान सीमा से सटे उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में चरमपंथियों के खिलाफ एक 'बड़ा अभियान' शुरू किया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान की फ़ौज ने एक बयान में कहा है कि शनिवार देर रात से शुरू हुई हवाई कार्रवाई में चरमपंथियों के आठ ठिकाने तबाह हुए है और 105 चरमपंथी हमले के शिकार हुए हैं।

चरमपंथियों का मजबूत गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में लड़ाकू विमानों से हमलों के कई घंटे बाद यह कार्रवाई की गई। सेना के बयान में कहा गया है कि मारे जाने वालों में ज़्यादातर लड़ाके उज्बेक हैं।

विज्ञापन

मारा गया हमलों का मास्टरमाइंड

several taliban militant killed in pakistan during the army opration

हाल ही में कराची एयरपोर्ट पर हुए चरमपंथी हमले के बाद सुरक्षाबल के एक अधिकारी ने दावा किया था कि हमलावर देखने में उज़्बेक लग रहे थे। पाकिस्तानी फ़ौज ने कहा है कि हवाई कार्रवाई मे मारे जाने वालों में अबु अब्दुल रहमान अल मानी नाम के उज्बेक भी शामिल थे जो कराची हमलों के मास्टरमाइंड थे।

उनका कहना है कि इलाक़े का दूसरे क्षेत्रों में संपर्क को रोक दिया गया है और चरमपंथी ठिकानों को सेना ने घेरे में ले रखा है। ऐसा समझा जाता है कि लगभग 4000 वर्ग किलोमीटर में फैले इस क्षेत्र में उन चरमपंथियों ने भी पनाह ले रखी है जो विदेशी नागरिक हैं।

बीबीसी के वैश्विक मामलों के संवाददाता माइक वुलरिज का कहना है कि उत्तरी वज़ीरिस्तान पाकिस्तान का वो क्षेत्र है जहां आज तक एक बड़ी सैनिक कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि अमरीका पाकिस्तान को पहले भी कहता रहा है कि वो यहां हमला करे लेकिन पाकिस्तान हुकूमत को डर था कि कहीं इसका बदला चरमपंथी दूसरे क्षेत्रों पर हमले कर के न लें।

तालिबान ने किया बदला लेने का ऐलान

several taliban militant killed in pakistan during the army opration

ताज़ा हमलों के बाद भी क्लिक करें तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रवक्ता शहीदुल्लाह शाहिद ने कहा है कि वो हमले का बदला लेंगे। कराची हमले की ज़िम्मेदारी भी तालिबान ने ली थी और इसे अपने नेता हकीमुल्ला मेहसूद की मौत का बदला बताया था।

मुल्क में नवाज़ शरीफ़ की सरकार के आने के बाद तालिबान से बातचीत की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन इसमें किसी तरह की सफलता हासिल नहीं हुई। कराची हमले के बाद तो ये बिल्कुल साफ़ हो गया था कि अब आगे किसी तरह की कोई बातचीत होगी भी नहीं।

बीबीसी संवाददाता आसिफ़ फ़ारूकी का कहना है कि हुकूमत इस हमले की तैयारी में कुछ दिनों से मशगूल था और पूरी रणनीति तीन स्तर पर तैयार की गई थी - चरमपंथी समूहों में फूट डालना, विपक्ष को भरोसे में लेना और देश के दूसरे क्षेत्र को बदले की किसी चरमपंथी कार्रवाई से महफ़ूज रखना।

विज्ञापन

घर छोड़ने वालों की बढ़ती जा रही तादाद

several taliban militant killed in pakistan during the army opration

सरकार ने पहली रणनीति के तहत फजलुल्लाह गुट को दूसरों से अलग-थलग कर दिया है। हालांकि पाकिस्तान के प्रमुख विपक्षी दल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने कहा है कि उससे किसी तरह का कोई विचार विमर्श नहीं किया गया था।

एक विशेषज्ञ ने बीबीसी उर्दू से कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पड़ोसी अफ़ग़ानिस्तान से मिलकर सीमा को सील करवा दिया है और साथ ही ये भी कहा है कि दूसरी तरफ़ नुरूस्तान सूबे में मौजूद लड़ाकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई हो।

इधर क्षेत्र में निवास करने वाले कम से कम पैंतीस हज़ार परिवार सैन्य अभियान की वजह से घर बार छोड़कर भागने को मजबूर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed