पाकिस्तान में हिंसक हुआ प्रदर्शन, 7 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में पीएम नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहा विरोध प्रदर्शन शनिवार देर रात हिंसक हो उठा। प्रधानमंत्री हाउस की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने फायरिंग, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े।
पाक मीडिया के मुताबिक, सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 7 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस बीच नवाज शरीफ ने इस्तीफा देने से इनकार करते हुए हिंसक प्रदर्शन को मामूली घटना करार दिया।
नेशनल असेंबली से पीएम हाउस की ओर कूच करते हुए प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों की घेरेबंदी तोड़ दी। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोडे़, लाठीचार्ज कि या और हवा में फायरिंग की। इसमें एक महिला प्रदर्शनकारी समेत 7 लोगों की मौत हो गई है।
महिलाओं समेत कई प्रदर्शनकारी बेहोश
पाक मीडिया के अनुसार, आंसू गैस के चलते कई महिलाओं समेत कई प्रदर्शनकारी बेहोश हो गए। कुछ खबरों में घायलों की संख्या 70 से ज्यादा बताई गई है। प्रदर्शनकारी इस दौरान शरीफ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इससे पहले इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उप प्रमुख शाह महमूद कुरैशी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने कादरी को अपना अगला कदम जल्द नहीं उठाने पर राजी कर लिया।
पिछले 14 अगस्त को एक साथ शरीफ सरकार के खिलाफ मार्च शुरू करने के बाद दोनों प्रदर्शनकारियों बीच यह पहला सीधा संपर्क था। बैठक के बाद कादरी ने प्रधानमंत्री को इस्तीफे के लिए 24 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया।
क्या है मामला
पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान और कनाडा से वापस लौटे मौलवी ताहिर उल कादरी चुनाव सुधार और पिछले साल हुए आम चुनाव में हुई कथित धांधली की जांच की मांग को लेकर पिछले 14 अगस्त से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इमरान पाक पीएम नवाज शरीफ से अपना पद छोड़ने की भी मांग कर रहे हैं। बीते कई दिनों से कादरी और इमरान समर्थक इस्लामाबाद के संवेदनशील रेड जोन में डेरा डाले हुए हैं।