फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   SC Of Pakistan has issued arrest warrants for Husain Haqqani

US में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Thu, 15 Feb 2018 03:41 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
SC Of Pakistan has issued arrest warrants for Husain Haqqani
Husain Haqqani

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने यूएस में पाक के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह आदेश 2011 मेमोगेट स्कैंडल मामले में दिया गया है। आपको बता दें कि अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हुसैन हक्कानी पर कथित ‘हेट स्पीच’ देने और अपनी किताबों और बयानों से पाकिस्तान की सरकार और सेना की छवि खराब करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


क्या था मेमोगेट स्कैंडल 
डॉन न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में तीन लोगों ने हुसैन हक्कानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी। कैंटोनमेंट और बिलितांग पुलिस स्टेशन में मोमिन, मुहम्मद असगर और शम्शुल हक ने एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को अपूर्णीय क्षति पहुंचाई है और इसकी छवि खराब की है। 
विज्ञापन


असगर ने एफआईआर में आरोप लगाया था कि हक्कानी 'मेमोगेट स्कैंडल' के संरक्षक थे। अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रहते हुए उन्होंने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और भारतीय एजेंट्स को वीजा जारी किया था। हक्कानी साल 2008 से 2011 तक अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत नियुक्त थे। चर्चित मेमोगेट विवाद में कथित तौर पर शामिल रहने के आरोप में उन्हें हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हक्कानी के खिलाफ पाकिस्तान पीनल कोड के तहत आपराधिक साजिश रचने और देश के खिलाफ जंग छेड़ने की धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि प्रक्रिया के तहत हक्कानी को खुद को सरेंडर करना होगा नहीं तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed