फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Saudi Arabia deported 39,000 Pakistanis in last four months: report

सऊदी अरब ने 39 हजार पाक नागरिकों को वापस भेजा

Wed, 08 Feb 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia deported 39,000 Pakistanis in last four months: report
- फोटो : getty

पिछले चार महीनों में सऊदी सरकार ने 39 हजार से भी ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया है। सुरक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में सऊदी अखबार ने कहा कि जिन पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा गया है वे वीजा नियमों के उल्लंघन और आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे। यही नहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से कई आतंकी संगठन आईएसआईएस के समर्थक भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


सऊदी गजट की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई पाक नागरिक नशीले पदार्थों की तस्करी, चोरी, जालसाजी और शारीरिक उत्पीड़न जैसे अपराधों में भी संलिप्त पाए गए थे। शूरा परिषद की सुरक्षा समिति के चेयरमैन अब्दुल्ला अल-सादौं ने कहा है कि सउदी में आने से पहले हमने सभी पाक नागरिकों की पूरी जांच की थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक सादौं ने पाक स्थित संबंधित एजेंसियों से बात की और कहा कि हमारे देश में आने से अपने सभी नागरिकों की जांच ठीक से की जाए। सादौं ने कहा कि अफगानिस्तान से सटा पाकिस्तान खुद आतंकवाद से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि तालिबान आतंकवाद का उदय पाकिस्तान में ही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सउदी अरब के आतंरिक सुरक्षा मंत्रालय के मुताबिक 82 पाक नागरिकों को आतंकी गतिविधियों में पाए जाने के संदेह में जेल में डाला गया है। पाकिस्तान समाचार वेबसाइट डॉन की एक खबर के मुताबिक एक महिला समेत 15 पाकिस्तानी नागरिकों को सऊदी अरब के जेद्दा के अल हजरत और अल नसीम शहरों से पकड़ा गया। इन लोगों को आतंकी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के चलते पकड़ा गया है। 

9 लाख पाक नागरिकों को पहले ही भेज दिया था वापस

Saudi Arabia deported 39,000 Pakistanis in last four months: report

कुछ महीने पहले संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने  "Labour Migration from Pakistan: 2015 Status Report" नाम से एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि 2012 से 2015 के बीच 131643 पाकिस्तानी नागरिकों को सऊदी अरब से वापस पाक भेजा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब से निर्वासित पाक नागरिकों में अधिकांश नौकरी चाहने वाले और व्यापारी शामिल थे।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया कि प्रवासी श्रमिकों की एक बड़ी संख्या विदेशों में उचित दस्तावेज न होने की वजह से फंसी है। सन 2005-06 से 2014-15 के बीच लगभग 9 लाख पाक नागरिकों ने सऊदी अरब के जेद्दा शहर से पलायान किया है।

यही नहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब ने सन 2014 के अंतिम दो माह में 50 हजार से भी अधिक विदेशी नागरिकों को काम व निवास के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में वापस भेजा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अकेले 2013 में सऊदी अरब ने 7 लाख विदेशी नागरिकों को काम और निवास कानूनों का उल्लंघन करने आरोप में वापस भेजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed