{"_id":"150c05b4-e097-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"salman-bat-and-spot-fixing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान बट ने माना, देश को दिया धोखा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
सलमान बट ने माना, देश को दिया धोखा
Updated Sat, 29 Jun 2013 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान सलमान बट ने पहली बार स्पॉट फ़िक्सिंग में शामिल होने की बात स्वीकार की है और अपने देश और दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों से माफी मांगी है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों के दिल को दुखाया और इस पर वो शर्मिंदा हैं।
लाहौर में एक प्रेस कांफ्रेस में सलमान बट ने कहा, “मैं आज तमाम पाकिस्तानियों और पूरी दुनिया में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों से अपनी गलती पर माफी मांगता हूं।”
विज्ञापन
28 वर्षीय सलमान बट के साथ 21 वर्षीय मोहम्मद आमिर और 30 वर्षीय मोहम्मद आसिफ़ को 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान जानबूझ कर नो बॉल करवाने पर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में अदालत ने सलमान बट को ढाई साल, मोहम्मद आसिफ को एक साल और मोहम्मद आमिर को छह महीने कैद की सजा सुनाई।
सलमान की नसीहत
सलमान बट ने कहा कि क्रिकेट खेलने वालों को स्पॉट फ़िक्सिंग से दूर रहना चाहिए ताकि उन्हें करियर में कभी परेशानी का सामना न करना पड़े।
पूर्व कप्तान ने कहा कि उनकी सजा में दो साल अभी बाकी हैं और उन्होंने आईसीसी से आग्रह किया है कि उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति दी जानी चाहिए।
स्पॉट फ़िक्सिंग के दोषी करार तीनों क्रिकेटरों ने कैद की सजाओं के खिलाफ अपीलें की थीं, जिन्हें लंदन की अपीली कोर्ट ने खारिज करते हुए उनकी सजाएं बरकरार रखी थीं।
इस मामले में एक कथित एजेंट मज़हर मजीद को भी सजा हुई थी। तीनों क्रिकेटर जेल से बाहर आ चुके हैं जबकि मजीद अब भी 32 महीने की सजा काट रहे हैं।