फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   riots in pakistan

ईशनिंदा की अफवाह, दंगे में 4 मरे

Mon, 28 Jul 2014 06:33 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 06:33 PM IST
विज्ञापन
riots in pakistan

फेसबुक पर ईशनिंदा वाले एक कथित पोस्ट की अफ़वाह के बाद हुई आगज़नी में अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के चार लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान में पुलिस का कहना है कि फेसबुक पर ईशनिंदा वाले एक कथित पोस्ट की अफ़वाह के बाद हुई आगज़नी में अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के चार लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान के गुजरांवाला में उग्र भीड़ ने इस अफ़वाह के बाद कई घरों में आग लगा दी जिसमें चार लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए लोग अहमदिया समुदाय के थे। बीबीसी उर्दू सेवा ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से मारे गए लोगों का पोस्टमार्टम हो गया है लेकिन उनके शव ले जाने के लिए अभी तक कोई नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

अहमादिया समुदाय के लोग को मुसलमान नहीं?

riots in pakistan

दो महीने पहले एक अलग मामले में, एक युवक ने इलाक़े के ही एक थाने में घुसकर उस अहमदी व्यक्ति की हत्या कर दी थी जिस पर ईशनिंदा के आरोप लगे थे।

लंदन से अहमदी समुदाय की तरफ़ से जारी एक बयान में इस घटना के दौरान तीन लोगों के मारे जाने की बात कही गई है। इस बयान में एक सात महीने की गर्भवती महिला का गर्भ गिरने की पुष्टि की गई है।

पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के लोगों को मुसलमान नहीं माना जाता है। 1974 में इस संबंध में घोषणा की गई थी जिसके बाद से ही अहमदिया समुदाय प्रताड़ना का शिकार होता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed