{"_id":"576a784b4f1c1bb571b486ef","slug":"renowned-qawwali-singer-amjad-sabri-killed-in-karachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में मशहूर कव्वाल अमजद साबरी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में मशहूर कव्वाल अमजद साबरी की गोली मारकर हत्या
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 22 Jun 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
अमजद साबरी
पाकिस्तान के कराची में मशहूर कव्वाल अमजद साबरी की हत्या कर दी गयी है। उनकी हत्या गोली मारकर लियाकताबाद इलाके में की गई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार चार बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जानकार बता रहे हैं कि करीब 11-12 गोलियां उनकी कार पर दोनों तरफ से चलायी गईं। गोलीबारी में साबरी को दो गोलियां लगी थीं, एक सीने में और एक चेहरे पर।
विज्ञापन
घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कराची कांट्रेक्ट किलिंग का गढ़ बनता जा रहा है और वहां की पुलिस उसकी रोकथाम में नाकाफी साबित हो रही है।
सुने उनकी मशहूर कव्वाली भरदो झोली..
(सौजन्य एआरवाई)